- पुलिस ने लिया आरोपी को हिरासत में, पूछताछ जारी
नैनीताल। हल्द्वानी के रामपुर रोड इलाके में देर रात एक गोलीकांड से सनसनी फैल गयी। यहंा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान भाजपा समर्थित नगर निगम पार्षद के रूप में की गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पुलिस ने गोलीकांड में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक नितिन लोहनी देर रात अपने साथी कमल भंडारी के साथ गौलापार से लौट रहे थे। रास्ते में नितिन ने पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू से मिलने की इच्छा जताई और दोनों उनके घर पहुंचे। गेट पर घंटी बजाने के कुछ देर बाद पार्षद हथियार लेकर बाहर आए और दोनों पर निशाना साधा। पहली गोली जमीन पर चलाई गई, जिससे डरकर नितिन भागने लगा। इसी दौरान पार्षद ने उन पर गोली चला दी, जिससे नितिन नाली में गिर गए। कमल भंडारी जान बचाकर मौके से भाग निकले। बाद में अन्य लोग भी हथियारों के साथ वहां पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, एएसपी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि घटना देर रात की है और गोली लगने से युवक की मौत हुई। आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहंींइस घटना से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। कोतवाली में देर रात से ही लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




