Home News Posts उत्तराखंड एंजेल चकमा का हत्यारोपी नेपाल से गिरफ्तार

एंजेल चकमा का हत्यारोपी नेपाल से गिरफ्तार

0
179

देहरादून। छात्र एंजेल चकमा की मौत के आरोपी को पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 14 दिसम्बर को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदनगर निवासी एंजेल चकमा अपने भाई माइकल चकमा के साथ सेलाकुई बाजार में सामान खरीदने के लिए गये थे। जहां पर उनकी कुछ युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद हमलावरों ने एंजेल चकमा पर चाकू व कडों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था जिसको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करा़या गया। जहां उपचार के दौरान 26 दिसम्बर को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में शंकरपुर निवासी अविनाश नेगी, प्रेमनगर के धूलकोट निवासी शौर्य राजपूत, नया गांव पेलियो निवासी सूरज खवास (स्थायी निवासी मणिपुर) तिलवाडी निवासी सुमित और बायांखाल के आयुष बडोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक आरोपी नेपाल भाग गया था जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल रवाना की गयी थी। आज पुलिस टीम ने नेपाल से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here