देहरादून। अंकिता हत्याकांड के दोषी कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।
यह बात पूर्व सीएम व वर्तमान भाजपा सांसद त्रिवेन्द्र सिहं रावत द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि जब यह घटना हुई थी, तब उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख और तकलीफ हुई। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा हुआ विषय है, जो समाज के 50 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। कहा कि यह मामला इस समय न्यायालय के विचाराधीन है और इसकी गहराई से जांच की आवश्यकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण सरकार इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं ले सकती। बीजेपी सांसद ने दो टूक कहा कि इस तरह के गलत काम करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। चाहे वह उनका अपना बच्चा हो या भाई, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और समाज पर धब्बा लगाने का काम करती हैं।




