हरिद्वार। कबाड़ गोदाम में देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण विघुत लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
आग लगने का यह मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। बीती शाम ग्राम लिबरहेडी स्थित सोनू ट्रेडर्स कबाड़ गोदाम में अचानक से आग लग गई। आग ने रौद्र रूप लिया तो सूचना फायर ब्रिगेड मंगलौर को दी गई। लेकिन आग बढ़ते देख रुड़की से भी दमकल गाड़ी मंगानी पड़ी। मंगलौर और रुड़की के तीन फायर टैंकरों की मदद से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को कड़ी मेहनत एवं लगन अथक प्रयास से आग पर चारों तरफ से पानी की बौछारें कर आग को पूर्ण से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पास ही स्थित आवासीय भवनों को भी जलने से बचाया। उक्त कबाड़ के खुले मैदान में रखा प्लास्टिक का सामान कबाड़ आदि जल गया है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई। माना जा रहा है कि आग सम्भवत गोदाम के पास जा रही विघुत लाइन वायरों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से लगी होगी। उक्त कबाड़ गोदाम स्वामी शमशाद पुत्र शागीर निवासी लीबरहेडी को अग्निशमन अधिकारी द्वारा आवश्यक हिदायत एवं निर्देश दिए गए।




