हरिद्वार। स्पोर्टस बाइक से मोबाइल छीनने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। हालांकि मामले में दबिश के दौरान दूसरा लुटेरा फरार होने मं कामयाब रहे जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना सिडकुल पर विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा थाना रोजा जिला शाहजहांपुर हाल निवासी डेंसो चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया गया कि 18 अक्टूबर को शिव शक्ति कंपनी सिडकुल से अपने फोन से बात करते हुए डेंसो चौक की तरफ जा रहा था तो प्रिंस पाइप कंपनी के मोड पर दो लड़के जो स्पोर्ट टाइप की मोटरसाइकिल बिना नंबर जिसके पहिए लाल कलर के थे, के द्वारा मेरे हाथ से फोन जो की ओप्पो कंपनी व रंग सिल्वर का था छीन कर भाग गए हैं। मामले में पुलिस ने मुदकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। मोबाइल लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती शाम दवा चौक बरगद के पेड़ के पास अंधेरे में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर तुरंत गाड़ी स्टार्ट करके भागने लगे। लेकिन जल्दबाजी में उनकी गाड़ी सड़क पर पलट गई और तुरंत उसको पकड़ लिया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल पैदल तेजी से लेबर चौक की तरफ भाग गया। पकडे जाने पर तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन ओप्पो बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम खुवाग जीपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार बताया। बताया कि यह फोन हमने प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना है बरामद फोन की आईएमईआई नंबर चेक की गई तो पता चला कि यह वही लूटा गया मोबाइल था। फरार बदमाश का नाम प्रियांशु पुत्र निर्मल निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है।




