Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, दो महिलाओं सहित एक किशोरी की मौत

कार खाई में गिरी, दो महिलाओं सहित एक किशोरी की मौत

0
141

नैनीताल। सड़क हादसे में आज सुबह एक स्कार्पियों कार के खाई में गिर जाने से दो महिलाओ व एक किशोरी की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम में मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9.30 बजे भवाली से कैंचीधाम मार्ग में पर्यटकों से भरी स्कार्पियो कार सड़क के क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में जा गिरी। जिसमें दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत की जानकारी सामने आई है। वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कोतवाल भवाली के अनुसार सभी लोग बरेली के है निवासी हैं और सवेरे 9.30 बजे हुए हादसे में पहाड़ों की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोग घायलों के रैस्क्यू में जुटे हुए हैं। घायलों को एम्ब्युलेंस की मदद से नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here