Home News Posts उत्तराखंड चोरी के लाखों रूपये के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार

चोरी के लाखों रूपये के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार

0
307

हरिद्वार। पुलिस ने लाखों रूपये के चोरी के जेवरातों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रईश अहमद पुत्र असगर निवासी ग्राम बेलडा रूडकी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर बाबत घटना दो व्यक्तियो के द्वारा उसके घर का ताला तोडकर अन्दर आलमारी का तोला तोडकर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत किया गया।
जनपद में हो रही चोरी की घटनाओं को संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये टीम को रवाना किया गया। घटना का खुलासे हेतु पुलिस टीम के द्वारा इलेक्ट्रानिक व मेनुअली माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरु की गयी जिसके क्रम मे आरोपी अमजद पुत्र शमशेर निवासी ग्राम बेलडा कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार, सादाब पुत्र नफीस निवासी ग्राम बेलडा कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान पीली व सफेद धातु के जेवरात बरामद हुये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here