- दुबारा पोस्टमार्टम पत्रकार हत्याकांड में नया मोड़!
देहरादून। पत्रकार की हत्या में नया मोड आ गया। हत्या में मृतक के भाई ने अमित सहगल गैंग ंपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार दून विहार जाखन निवासी पत्रकार पंकज मिश्रा का शव घर में पडा मिला। मृतक की पत्नी ने इसकी सूचना तत्काल राजपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत की सूचना मिलते ही सभी लोग दंग रह गये। मृतक के भाई अरविन्द मिश्रा ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 15 दिसम्बर की रात्रि लगभग 10 बजे अमित सहगल नाम का व्यक्ति अपने कुछ अन्य लोगों के साथ गैंग बना कर उसके भाई पंकज मिश्रा केे घर आया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट शुरू कर दी। अमित सहगल ने पंकज मिश्रा के सीने, पेट पर लात घूंसे मारने शुरू कर दिये, जिस कारण उसके भाई पंकज मिश्रा के मुंह से खून निकलने लगा, तो अमित सहगल के साथ आये युवक ने कहा कि ये हार्ट और लिवर का मरीज है इसके पेट व सीने पर मारो। तब अमित सहगल बोलता है कि बस इतने में ही इसका काम हो जायेगा। मारपीट के बाद उसके भाई का मोबाइल छीन लिया इस बीच पंकज की पत्नी जब अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना देना चाह रही थी तो अमित सहगल और उसके साथियों ने उसकी भाभी लक्ष्मी का भी मोबाइल छीन कर उ नके साथ बदसलूकी कर भाग गये। जिसके बाद उसके भाई पंकज मिश्रा ने राहगीर के फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर आने के बाद पुलिस ने मेडिकल और तहरीर के लिए कहा, तो उसके भाई और भाभी चोट और डर के कारण रात में ना जाकर सुबह कार्यवाही करने की बात कही। उसके भाई पंकज मिश्रा ने 16 दिसम्बर की सुबह लगभग तीन बजे दर्द से कराहते हुए अपनी पत्नी को आवाज लगायी कि मुझे दर्द हो रहा है। तो भाभी जब उठी तब तक उसका भाई पंकज बिस्तर से उठे खडे हुए और अचेत होकर जमीन पर गिर गये उसकी भाभी ने उसके बाद पडोसियों को उठा कर उनके फोन से परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस से दून अस्पताल लाये जहां डाक्टरों ने उसके भाई पंकज को मृत घोषित कर दिया।ा पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।




