Home News Posts उत्तराखंड घास काटने गई बुजुर्ग महिला की गुलदार के हमले से मौत

घास काटने गई बुजुर्ग महिला की गुलदार के हमले से मौत

0
312

पौड़ी। उत्तराखंड में वन्य जीव और मानव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पौड़ी जिले के विकासखंड एकेश्वर क्षेत्र में सामने आया है यहंा खेतों में घास काट रही 65 वर्षीय महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बगड़ीगाड़ निवासी रानी देवी (65) बीते रोज गांव के पास घास काटने गयी हुई थी। इस दौरान झाड़ियों में छुपे गुलदार ने अचानक उन पर झपटृा मारा और उन्हें घसीटकर जंगल की ओर ले गया। हमले में महिला की मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। लोगों ने बताया कि गांव में गुलदार की सक्रियता नई नहीं है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने कई बार गुलदार को आसपास घूमते देखा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वन विभाग कार्रवाई नहीं करता तो ग्रामीणों का पलायन बढ़ सकता है, क्योंकि लोग अपने ही गांवों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने और गांवों में रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
वहीं वन विभाग द्वारा गांव में 15 सदस्यीय टीम तैनात करने के साथ ही तीन कैमरे लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here