हरिद्वार। देर रात में हुडदंग व झगड़ा कर यातायात बाधित करते पाये जाने पर पुलिस ने 6 लोगों कोे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात दो पक्षों में आपस मेें झगडा व हुड़दंग कर शांति भंग करने पर थाना कनखल पुलिस द्वारा उन्हे काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही मानने पर उक्त 6 व्यक्तियो को कनखल पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तारी बताकर हिरासत में लिया गया। जिन्हे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के नाम राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी हनुमानगढी कनखल, विनोद पुत्र ओमप्रकाश निवासी उपरोक्त, पूरण पुत्र सोमदत्त निवासी देनगर कालोनी कनखल, सोहनलाल उर्फ सोनी पुत्र सोमदत्त निवासी उपरोक्त, प्रथम शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी कुम्हार गढा कनखल व संजीव शर्मा पुत्र भूपेन्दर मोहन शर्मा निवासी उपरोक्त बताये जा रहे है।




