देहरादून। बेकाबू ट्रक के अचानक फोर्ड शोरूम मेंं घुस जाने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं ट्रक की टक्कर से शोरूम के अन्दर रखे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गयेंं।
घटना सुबह की बताई जा रही है, जब ट्रैफिक कम था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ट्रक दीवार तोड़ते हुए सीधे शोरूम के अंदर जा घुसा और वहां खड़ी कई महंगी गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ट्रक को शोरूम से बाहर निकाला गया। शोरूम प्रबंधन द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शोरूम के कर्मचारी उस वक्त मुख्य क्षेत्र से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और वाहन की तकनीकी जांच करवाई जा रही है।




