Home News Posts उत्तराखंड हजारों की नगदी सहित 7 जुआरी दबोचे

हजारों की नगदी सहित 7 जुआरी दबोचे

0
374

हरिद्वार। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 49, 200 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद की गयी है।
जानकारी के अुनसार बीते रोज थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा कांगड़ी में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान ग्राम कांगडी शेरा वाली मूर्ति के निकट नहर पटरी पर जंगल में छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से 49,200 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम राजकुमार पुत्र जीत सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून, रमेश सिंह नेगी पुत्र पिताम्बर सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून, प्रवीन पुत्र राम कुमार निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून, जितेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून, मनोज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून, रंगीला नाथ पुत्र विलेन्द्र नाथ निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून व दरम्यान सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here