Home News Posts स्कूल में अध्यापक को गोली मारने वाले छात्र का पिता गिरफ्तार

स्कूल में अध्यापक को गोली मारने वाले छात्र का पिता गिरफ्तार

0
528
  • छात्र का पिता पूर्व में भी कर चुका है आपराधिक घटनाएं

उधमसिंहनगर। गुरू नानक स्कूल में शिक्षक को गोली मारने वाले छात्र के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर तीन और कारतूस बरामद किये गये है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी जांच के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर की है।
बता दें कि 2 दिन पूर्व कुंडेश्वरी रोड पर स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज के एक छात्र ने स्कूल में अध्यापक के डांटने से नाराज होकर अगले दिन स्कूल परिसर में तमंचा लाकर अध्यापक को गोली मार दी थी। जिस कारण अध्यापक गम्भीर रूप से घायल हुए थे। जिनका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने छात्र को संरक्षण में लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि इस घटना से पूर्व उसके पिता जगजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर को चौकी कुंडेश्वरी को मामले की पूरी जानकारी थी। जिसके द्वारा घटना को नहीं रोका गया। जिस पर पुलिस ने जगजीत सिंह को चौकी कुंडेश्वरी बुलाकर पूछताछ की गयी। पूछताछ में जगजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उसका बच्चा घर से तमंचा और कारतूस लेकर गया था। साथ ही उसने यह भी बताया कि तीन कारतूस घर के पास छुपा कर रखे गए हैं। जिस पर पुलिस ने जगजीत सिंह की निशानदेही पर तीन कारतूस और बरामद कर लिये गये। पुलिस के अनुसार आरोपी जगजीत सिंह पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है साथ ही वर्ष 2015 में भी जगजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here