Home News Posts उत्तराखंड मदरसे में पढ़ने गए बच्चे को इमाम ने बनाया अपनी हवस का...

मदरसे में पढ़ने गए बच्चे को इमाम ने बनाया अपनी हवस का शिकार

0
524




हरिद्वार। मदरसे में पढ़ने गए सात वर्षीय बच्चे को इमाम ने अपनी हवस का शिकार बना दिया। तहरीर मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। झबरेड़ा पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके 07 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ मस्जिद में पढ़ने के दौरान इमाम ने अपने कमरे में ले जाकर जबरन कुकर्म किया। आरोप था कि इसके बाद आरोपी ने बच्चे को धमकी दी कि वह किसी को बताएगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी के आधार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले मस्जिद के इमाम नासिर पुत्र नसीर को चौबीस घंटे के भीतर खाताखेड़ी देवपुर सड़क मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here