Home News Posts उत्तराखंड स्कूलों में गूंजेंगे गीता के श्लोक

स्कूलों में गूंजेंगे गीता के श्लोक

0
407
  • सीएम धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
  • कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों में ही यह फैसला लागू

देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में अब गीता के श्लोकों की अनुगूंज सुनाई देगी। शिक्षकों द्वारा अब छात्र—छात्राओं को भगवान श्री कृष्ण के उपदेश पढ़ाये जाएंगे।
प्रदेश के सभी कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों में गीता के श्लोकाें को नियमित रूप से प्रार्थनाओं में शामिल किया जाएगा। राज्य में यह फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर लागू किया गया है तथा शिक्षा विभाग द्वारा इसके आदेश भी सभी स्कूलों को जारी किए गए हैं। जिस पर आज से अमल भी शुरू हो गया है।
राज्य के अनेक स्कूलों में आज सुबह की प्रेयर के साथ इन श्लोकों का पाठ भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिन स्कूलों में आज इसे शुरू नहीं किया गया है उनमें भी आने वाले 2—4 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि यह सरकार द्वारा दिया गया निर्देश है इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी तरह की कोई दिक्कत आने वाली नहीं है।
यह अलग बात है कि इन बच्चों को अभी इन श्लोकों का अर्थ मालूम न हो लेकिन शिक्षकों द्वारा इन श्लोकों का अर्थ भी बच्चों को समझाया जाएगा क्योंकि यह श्लोक संस्कृति में हैं। जिसका ज्ञान सभी बच्चों को नहीं है। भगवान कृष्ण के इन गीता के उपदेशों के बारे में छात्र—छात्राओं व शिक्षकों का मानना है कि सनातन की समृद्धि व भारतीय संस्कृति के ज्ञान को समझने के लिए इससे मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here