Home News Posts उत्तराखंड 30 लाख की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

30 लाख की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

0
323

  • एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

देहरादून। नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स व थाना रायपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से करीब 30 लाख रूपये की हेरोइन बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते रोज नशा तस्करी की एक सूचना के बाद एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना रायपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी। जिसके फलस्वरूप उन्होने वहंा से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरेंद्र कुमार पुत्र भुवन चंद तिवारी पता अमन विहार क्लासिक अपार्टमेंट,देहरादून बताया। बताया कि वह बरामद हुई हेरोइन को जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी इस ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को बेचता है। आरोपी ने बताया कि वह बरामद हेरोइन को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने वाला था यह काम मैं काफी समय से कर रहा हूं। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत 30 लाख रूपये आंकी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here