Home News Posts उत्तराखंड हरक से ईडी ने की लंबी पूछताछ

हरक से ईडी ने की लंबी पूछताछ

0
622

  • सीबीआई के साथ ईडी ने भी कसा शिकंजा
  • टाइगर सफारी घोटाले में कार्यवाही तेज

देहरादून। बहु चर्चित कॉर्बेट पार्क के पाखरो रेंज में जंगल सफारी निर्माण में हुए 215 करोड़ के कथित घोटाले में आज ईडी ने तत्कालीन वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को अपने दून स्थित कार्यालय में बुलाकर लंबी पूछताछ की गई है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल कॉर्बेट पार्क के कालागढ़ डिवीजन के पाखरो रेंज में 106 हेक्टेयर में जंगल सफारी का निर्माण किया जाना था जिस पर बिना वित्तीय स्वीकृति के 2019 में तत्कालीन डीएफओ और वन रेंजर की मिली भगत से काम शुरू करा दिया गया था। जिसमें अनियमिताओं की बात सामने आने पर एनटीसीए ने जांच की तो उसमें अनेक अनियमितताएं सामने आई। मामले का खुलासा होने पर पहले सरकार द्वारा इसकी जांच हल्द्वानी विजिलेंस द्वारा कराने के आदेश दिए गए थे।
2019 में हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई जिसने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। बिना अनुमति के इस सफारी निर्माण के लिए हजारों की संख्या में पेड़ों का कटान किया गया था। सीबीआई के साथ इस मामले के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े होने के कारण ईडी भी इसकी जांच कर रही है तथा पूर्व डीएफओ किशन चंद, वन रेंजर ब्रज बिहारी शर्मा पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
जंगल सफारी के निर्माण में हुए कथित 215 करोड़ के इस गोलमोल में तत्कालीन वन मंत्री की संलिप्तता उजागर होने के कारण सीबीआई की चार्ज शीट में तत्कालीन वन मंत्री डा. हरक सिंह का भी नाम शामिल है। जिनसे ईडी पूर्व में भी पूछताछ कर चुकी है। आज सुबह डॉक्टर हरक सिंह 10.45 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे थे जहां समाचार लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here