Home News Posts उत्तराखंड चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

0
532

देहरादून। पुलिस ने चाचा के हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून को थाना सहसपुर को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत केदारावाला गांव में खेत की डोल को लेकर दो पक्षो के मध्य हुए विवाद व मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाजिद अली पुत्र जिजुददीन व उसके परिजनों का उनके भाई के पुत्रों व अन्य परिजनो के साथ खेत की डोल पर घास रखने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें वाजिद अली के भतीजे मनीष द्वारा उसका मुंह कीचड़ में दबाकर उनके साथ मारपीट की गयी थी। मारपीट की घटना के बाद वाजिद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र द्वारा थाना सहसपुर मनीष, असलम तथा अन्य परिजनों के विरुद्ध दी गयी तहरीर के आधार पर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपियों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज घटना में नामजद मुख्य आरोपी मनीष पुत्र स्व. जाहिद अहमद को केदारवाला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here