Home ताजा ख़बर जगन्नाथ मंदिर के सेवक की दिनदहाड़े हत्या

जगन्नाथ मंदिर के सेवक की दिनदहाड़े हत्या

0
483

ओडिशा। पुरी में बीते रोज स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीजगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवक की हत्या हो गई जो रसोई सेवा से जुड़े हुए थे। बीती सुबह उन्होंने स्नान यात्रा की सेवा पूरी की थी। इसके कुछ घंटे ही बाद उनकी लाश खून से लथपथ हालत में बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार श्रीजगन्नाथ मन्दिर के वरिष्ठ सेवक जगन्नाथ दीक्षित स्नान यात्रा की सेवा संपन्न करने के बाद नारायण पटजोशी नाम के एक व्यक्ति के घर गए थे। बताया जा रहा है कि दीक्षित ने पटजोशी को कुछ पैसे उधार दिए थे और वे वही पैसा वापस मांगने गए थे। इसकी के बाद उनकी लाश पटजोशी के घर के सामने खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि इस वारदात के समय का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति जगन्नाथ दीक्षित के शव को घसीट कर घर के बाहर फेंकते दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति नारायण पटजोशी ही है और यह वही व्यक्ति है जिसने जगन्नाथ दीक्षित की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुरी के सिटी के पुलिस अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here