Home News Posts उत्तराखंड लापता युवक का शव बरामद

लापता युवक का शव बरामद

0
594





हरिद्वार। लापता हुए युवक का आज शव बरामद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था।
जानकारी के मुताबिक रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुनहरा निवासी मुन्ना ई रिक्शा चालक चलाता था। शुक्रवार दोपहर से वह लापता था। रविवार को युवक का शव रसूलपुर फोरलेन के किनारे एक काली पन्नी में बंधा मिला। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ था, साथ ही उसके गले में बेल्ट बंधी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। के सिर को भारी पत्थर से कुचला हुआ था। वहीं, पहचान मिटाने के लिए शरीर पर तेजाब भी डाला हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here