Home News Posts उत्तराखंड टिहरी के गणेश प्रयाग को कुंभ क्षेत्र में शामिल करें

टिहरी के गणेश प्रयाग को कुंभ क्षेत्र में शामिल करें

0
369
  • विधायक किशोर ने सीएम को लिखा पत्र

देहरादून। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर टिहरी झील क्षेत्र को भी कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल करने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे गए पत्र में टिहरी विधायक उपाध्याय ने अनुरोध किया है कि जिस तरह से विधायक विनोद कंडारी के अनुरोध पर उन्होंने दुंड प्रयाग और किल किलेश्वर क्षेत्र को कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल करने का फैसला लिया है उसी तर्ज पर टिहरी बांध क्षेत्र को भी कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल किया जाए। विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने पत्र में भिलंगाना और भागीरथी के संगम क्षेत्र गणेश प्रयाग और टिहरी बांध क्षेत्र के खास तौर पर कोटी कॉलोनी क्षेत्र को मेला क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री धामी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि अभी हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 70 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर नया जो कीर्तिमान स्थापित किया था उसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण योगदान टिहरी बांध जल संग्रह का रहा था। अगर टिहरी बांध से जल उपलब्ध न कराया गया होता तो इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान नहीं कर पाते। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मांग की है कि टिहरी बांध क्षेत्र व गणेश प्रयाग को कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल करने की कृपा करें।
उल्लेखनीय है कि 2026—27 में अब कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है। इस अर्ध कुंभ मेले को सरकार द्वारा पूर्व कुंभ या महाकुंभ का नाम दिया गया है। तथा इसे भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सरकार द्वारा अभी से तैयारियंा शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि वह इस हरिद्वार कुंभ को महाकुंभ के तौर पर आयोजित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here