Home News Posts उत्तराखंड चार साल की बच्ची की हत्या

चार साल की बच्ची की हत्या

0
367

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहंा हरकी पैड़ी के समीप रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता चार साल की बच्ची का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है मासूम बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया हैं। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ हत्या व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार, रोड़ी बेलवाला निवासी एक व्यक्ति ने बीते रोज चौकी पर आकर सूचना दी थी कि 13 मई को उसकी 4 वर्षीय बेटी को एक व्यक्ति सूरज कहीं लेकर चला गया है। शिकायत में बताया गया कि सूरज बीते 4—5 महीनों से उसी की झोपड़ी में रह रहा था और कबाड़ बीनने का काम करता था। वह नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर आता—जाता रहता था। 13 मई को जब बच्ची के माता—पिता घर लौटे, तो उन्होंने बच्ची को गायब पाया। उन्हें शक हुआ कि सूरज ही बच्ची को लेकर सहारनपुर चला गया है। इसके बाद दंपत्ति ने सहारनपुर जाकर सूरज की कई जगह तलाश की, लेकिन न तो बच्ची का और न ही सूरज का कोई सुराग लग सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया और कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
वहीं आज सुबह पीड़ित पिता एक बच्ची का शव लेकर कोतवाली पहुंचा और उसने बताया कि यह शव उसे रेलवे ट्रैक के पास सुरंग में मिला है, जो उसकी बेटी का है। उसने आरोप लगाया कि सूरज ने उसकी बेटी की हत्या कर शव सुरंग में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की हत्या और उसके साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here