Home News Posts उत्तराखंड कमानी टूटने से बस सडक पर पलटी, एक घायल

कमानी टूटने से बस सडक पर पलटी, एक घायल

0
382

देहरादून। आज प्रातः सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि पानी वाला बैंड के पास एक बस रोड पर पलट गई है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मसूरी पुलिस फोर्स के आपदा उपकरण के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर एक 27 सीटर बस रोड पर पलटी हुई थी, जिसमें कुल 27 लोग सवार थे। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस रात्रि 11 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी, जिसे जसवंत पुत्र शमशाद निवासी विजय पार्क मौजपुर दिल्ली चला रहा था। प्रातः पानी वाला बैंड के पास अचानक बस की कमानी टूटने के कारण वह अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी, घटना में बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसको 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी बस सवार सुरक्षित हैं, जिनको प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे किया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से बस की दोनों तरफ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here