देहरादून। मोटरसाईकिल सवार युवकों ने महिला के हाथ से पर्स लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लूपुर रोड निवासी रूकमणि ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बाजार से घर की तरफ आ रही थी जब वह ओएनजीसी चौक के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे मोटरसाईकिल सवार युवकों ने उसके हाथ पर झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया। वह जब तक कुछ समझती युवक वहां से फरार हो गये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।




