- भाजपा नेता सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
टिहरी। नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी के दो दोस्तों की तलाश जारी है जिनमें से एक भाजपा नेता बताया जा रहा है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी सुभाष पंवार 6 मार्च को शाम चार बजे उसके घर आया था। जो दरवाजे की कुड़ी तोड़कर पहले उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार भी किया था, जिससे उसके सिर पर 12 टांके आए है। डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुभाष पंवार को बचाने के लिए परमबीर पंवार और बुद्धि सिंह पंवार ने सबूत मिटाने और उल्टा पीड़िता का फंसाने का प्रयास किया है। बताया कि मुख्य आरोपी सुभाष पंवार ने नौकरी का झांसा देकर उसके जेवरात और दस्तावेज भी अपने पास रखे हुए है। बहरहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष पंवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।




