Home News Posts उत्तराखंड विमला बहुगुणा के निधन से विश्व ने पर्यावरण सजग रक्षक खो दियाः...

विमला बहुगुणा के निधन से विश्व ने पर्यावरण सजग रक्षक खो दियाः उपाध्याय

0
619

देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि श्रीमती विमला बहुगुण के निधन से भारत ने ही नहीं बल्कि विश्व ने प्रकृति और पर्यावरण के सजग रक्षक को खो दिया है।
आज यहां विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि श्रीमती विमला बहुगुणा के निधन से भारत ने ही नहीं बल्कि विश्व ने प्रकृति और पर्यावरण के सजग रक्षक को खो दिया है। टिहरी जैसी सुरम्य और गंगा की जन्म दात्री धरती की सुपुत्री स्वयं में पर्यावरण और समाज सुधार के लिए एक गंगा के समान थीं। 2009—10 में जम्मू—कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक हिमालय बचाओ अभियान के दौरान उनको गहनता से जानने और समझने का अवसर मिला। प्रकृति, पहाड़, हिमालय और गंगा के साथ विश्व बंधुत्व का वे विशाल ज्ञान की भण्डार थीं। सुंदर लाल बहुगुणा के संघर्ष को उन्होंने आधार और सम्बल प्रदान किया।टिहरी बाँध विस्थापितों और प्रभावितों के पुनर्वास हेतु उनका संघर्ष सदैव प्रेरणा का संचार करेगा। मानवीय मूल्यों की घनीभूत अंतर्दृष्टि की आत्मा के रूप में वे सदैव जीवित रहेंगी। टिहरी बांध से सम्बंधित महा पंचायतें, हिमालय—गंगा—जल—जीवन बचाओ अभियान और वनाधिकार आंदोलन की वे प्रेरणा स्रोत हैं। मैं “हिमालय—गंगा बचाओ,जल जीवन बचाओ”अभियान में प्रयाग राज में हूँ। आज जब जलवायु परिवर्तन का दैत्य विश्व को लीलने के कगार पर है, उनका दिखाया रास्ता ही इस विभीषिका से विश्व की रक्षा कर सकता है।यहाँ से हिमालय बचाओ और वनाधिकार आंदोलन की ओर से वन देवी स्वरूपा माता विमला देवी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here