देहरादून। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान करोड़ों धके घपले के आरोप में सरकार ने कीर्तिनगर की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दमयंती रावत को निलंबित कर दिया है।भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान करोड़ों के घपले के आरोप में सरकार ने कीर्तिनगर की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दमयंती रावत को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए गये जबकि दमयंती रावत को 13 दिसंबर को चार्जशीट दी गई थी।निलंबन अवधि में दमयंती रावत टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। उन पर बोर्ड में सचिव रहते हुए पांच विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं में शामिल रहने और षड्यंत्र में संलिप्त रहने का आरोप है। बोर्ड में अनियमितता का विवाद करीब पांच साल से चल रहा था। पूर्व में इस मामले में श्रम सचिव आरण् मीनाक्षी सुंदरम भी दमयंती की बर्खास्तगी के निर्देश दे चुके हैं। वहीं दूसरी ओर दमयंती रावत ने निलंबन की कार्रवाई से अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हे इस आदेश की जानकारी नहीं है।शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत वर्ष 2012ख्न13 में कृषि विभाग में प्रतिनियुक्ति की वजह से चर्चा में आई थीं। शिक्षा विभाग से बिना विधिवत अनुमति लिए ही तत्कालीन प्रमुख सचिवख्नकृषि रणवीर सिंह ने उन्हें कृषि विभाग में तैनात करने के आदेश दे दिए थे। इस पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कृषि मंत्री डॉण् हरक सिंह रावत और तत्कालीन शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के बीच काफी विवाद हुआ था।



