Home राष्ट्रीय Haryana हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन से शोक की लहर

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन से शोक की लहर

0
1198


हरियाणा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया हैए वह 85 वर्ष के थे और उन्होने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति में शोक की लहर है।
हरियाणा और देश की सियासत में चौधरी देवीलाल ताऊ मशहूर रहे। वह देश के डिप्टी पीएम भी रहे। देवीलाल की 5 संतानों में व चार बेटों में से ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे। उनके बाकी बेटों का नाम प्रताप चौटालाए रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है। जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे। 1991 में लोकसभा चुनाव हारे और यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई। 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई। 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने। 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया। ओमप्रकाश चार बार हरियाणा के सीएम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here