Home News Posts उत्तराखंड आगरा से घूमने आया किशोर गंगा में लापता, तलाश जारी

आगरा से घूमने आया किशोर गंगा में लापता, तलाश जारी

0
9

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड में गंगा नदी का तेज बहाव एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान आगरा निवासी 15 वर्षीय किशोर अंश परमार नदी की तेज लहरों में बहकर लापता हो गया। किशोर अपने स्कूल टीचर और अन्य बच्चों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को संत सेवा आश्रम के समीप नाव घाट पर किशोर के गंगा में बहने की सूचना मिली। बताया गया कि अंश परमार निवासी रोहता, जनपद आगरा (उत्तर प्रदेश), अन्य बच्चों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम गंगा में उतरकर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि, लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here