Home ताजा ख़बर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे से नोटों की गद्दी...

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे से नोटों की गद्दी मिलने का दावा

0
487


नई दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने का दावा किया गया है। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सासंद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोटों की गद्दी मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कल सिक्योंरिटी चेक के दौरान सिंघवी की सीट के नीचे से कैश मिला। धनखड़ ने कहा कि सीट नंबर 222 से नोटों की गड्डी बरामद हुई। नोट मिलने का मामला बेहद गंभीर है। राज्यसभा कक्ष में 500 रुपये के नोट की गड्डी मिलने के मामले की जांच की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नोट की गड्डी मिलने के मामले में धनखड़ से कहा कि अगर मामले की जांच चल रही है तो सभापति को जांच पूरी होने तक सदस्य का नाम नहीं लेना चाहिए था। जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सदन की गरिमा पर चोट है।
कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं इस बारे में सुनकर ही हैरान हूं। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सुना। मैं कल दोपहर 12.57 बजे सदन के अंदर पहुंचा। सदन दोपहर 1 बजे स्थगित हुआ। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक मैं अयोध्या प्रसाद के साथ कैंटीन में बैठा और लंच किया। दोपहर 1:30 बजे मैं संसद से चला गया। इसलिए कल मैं सदन में कुल 3 मिनट और कैंटीन में 30 मिनट रहा। मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। बेशक इस बात की जांच होनी चाहिए कि लोग कैसे कहीं भी किसी भी सीट पर कुछ भी रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here