- मुख्यमंत्री ने उक्रांद नेता त्रिवेंद्र पंवार की मृत्यु पर दुख प्रकट किया
देहरादून। सडक हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गयी। जबकि उंक्राद नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार व एक अन्य की कल ही मृत्यु हो गयी थी। हादसे में त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख प्रकट किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि समय 10 बजे के लगभग नटराज चौक के पास देहादून जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे के रास्ते से ट्रक मुख्य सड़क पर ऊपर चढ रहा था तो ट्रक की गति अधिक होने से वाहनो को ट्रक ने टक्कर मारकर वाहनो को क्षतिग्रस्त किया एवं वाहनों के पास खडे 3 व्यक्तियो को भी ट्रक द्वारा टक्कर मारी गई जिससे तीनो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये दौराने उपचार 2 व्यक्तियों उत्तराखण्ड व्रQांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार व गुरजी सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी शेरगढ रेशम माजरी की मृत्यु हुई, जबकि एक व्यक्ति का उपचार एम्स अस्पताल में चला, आज प्रातः दौराने उपचार जतिन की भी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने मामले में ट्रक को कब्जे मे लेकर ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र गजेन्द्र निवासी रूमसी थाना अगस्तमुनि जिला रूद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है जिसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड व्रQांति दल के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के दुर्भाग्यपूर्ण सडक दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



