Home News Posts उत्तराखंड धामों में दिवाली की धूम, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

धामों में दिवाली की धूम, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

0
339

  • सीएम धामी भी पहुंचे केदार धाम
  • फूलों से सजे धाम, दिखे भव्य दिव्य
  • इस साल रिकॉर्ड 43 लाख श्रद्धालु पहुंचे

रुद्रप्रयाग/चमोली। यह पहली बार हुआ है कि जब राज्य व देश में दो दिन दिवाली मनाई जा रही है। उत्तराखंड के धामों में आज दिवाली मनाई जा रही है। सभी चारों धामों की भव्य सजावट की गई है, फूलों और लाइटों से की गई विशेष सज्जा से धामों की छटा देखते ही बनती है। खास बात यह है कि इस अवसर पर धामों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है तथा कपाट बंद होने की तारीख नजदीक होने के कारण धामों में अपार श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं तथा पूजा अर्चना की है।
कल भ्ौया दूज के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, कपाट बंद करने की प्रक्रिया आज ही शुरू हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों को सात—आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होने से पूर्व मां गंगा और यमुना के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दोनों धामों में देखी जा रही है। गंगा व यमुना के घाटों पर विशेष सज्जा की गई है। इस साल मां गंगोत्री के दर्शन करने 8 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं तथा यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी 7 लाख से अधिक रही है।
उधर आज धामों में दीपोत्सव के कारण भारी भीड़ उमड़ी है सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में देखी जा रही है क्योंकि कल 3 नवंबर को बाबा के मंदिर के कपाट बंद होने वाले हैं और उनकी डोली उठीमत के ओंकारेश्वर मंदिर को रवाना होने वाली है। अब तक केदारनाथ में 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सभी चारों धामों की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 17 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बद्रीनाथ धाम में भी आज दीप पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। कठिन रास्तों और मानसूनी आपदा के बाद भी इस साल सबसे अधिक यात्री बाबा केदार के दर पर पहुंचे। यात्रा के सफल समापन की ओर बढ़ने पर शासन—प्रशासन भी खुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here