Home News Posts उत्तराखंड चकराता में बर्फबारी से तीन ग्रामीण मार्ग बन्द, शाम तक खुलने के...

चकराता में बर्फबारी से तीन ग्रामीण मार्ग बन्द, शाम तक खुलने के आसार

0
509

देहरादून। चकराता में भारी बर्फबारी से तीन ग्रामीण मार्ग बन्द हो गये। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी रास्ता खुलवाने की तैयारी की गयी। आज सांय तक खुल रास्ता खुलने के आसार है।
मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग अस्थाई खण्ड चकराता के अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि आज प्रातः में प्राप्त सूचना के अनुसार बर्फबारी के कारण तीन ग्रामीण मार्ग लौखण्डी—लोहारी (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग एक किलोमीटर से चार किलोमीटर में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया है। इसके साथ ही सैज—कूनैन (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग दो किलोमीटर से चार किलोमीटर (त्यूनी) में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया है तथा लेवरा (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग तीन किलोमीटर से चार किलोमीटर में बर्फबारी के कारण बन्द हो गया है। उपरोक्त मार्गो को यातायात हेतु खोलने के लिए एक—एक जेसीबी मौके पर रवाना किये गये हैं उक्त मार्ग आज सांय छह बजे तक खुलने की सम्भावना बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here