May 2, 2024मुख्य सचिव ने किया श्री केदारनाथ धाम का निरीक्षण, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए की समीक्षा रूद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त मजदूर एवं संसाधन इस्तेमाल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, पर्यटन विभाग उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भास्कर खुल्बे, डीजीपी अभिनव कुमार, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे करीब 07ः45 बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ हैलीपैड पर पहुचें। उन्होंने जिलाधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों से वर्तमान में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। जिसके बाद मंदाकिनी— सरस्वती घाट, गेस्ट हाउस, अस्पताल, अस्था पथ, केदारनाथ मंदिर परिसर सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए तय डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अस्था पथ एवं वाटर एटीएम सहित अन्य अनिवार्य कार्यों पर अतिरित्तQ लेबर लगाने के निर्देश संबंधित विभागों को देते हुए यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामाग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने एवं यात्रा सुगम— सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को भी कहा। करीब 10ः30 बजे मुख्य सचिव हैलीपैड से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई।इस दौरान मुख्य सचिव, भास्कर खुल्बे, डीजीपी अभिनव कुमार एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। व्यापरियों से वार्ता करते हुए अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस विभाग के लिए केदारनाथ में तैयार हो रहे भवन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित संस्थाओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आठवां वृत्त लोनिवि टिहरी मुकेश परमार, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, सहायक अभियंता लोनिवि राजविंद्र सिंह, मनीष, अजय थपलियाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
May 2, 2024नई दिल्ली। कोविड 19 वैक्सीन के लिए जारी किए गए को-विन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को हटाकर कोविड-19 टीकाकरण के लिए को-विन प्रमाणपत्रों में बदलाव किया है। पहले इन प्रमाणपत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ-साथ कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिए भारत के सामूहिक संकल्प की पुष्टि करने वाला एक उद्धरण भी शामिल था जिसमें लिखा था, ‘एक साथ मिलकर, भारत कोविड 19 को हरा देगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और नाम अब इन प्रमाणपत्रों से हटा दिया गया है। एक्स पर कई यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया कि वैक्सीन सर्टिफिकेट में बदलाव कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स की वजह से किया गया, जिसे एस्ट्राजेनेका के साथ एक लाइसेंसिंग समझौते के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित किया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पीएम मोदी की तस्वीर को वैक्सीन प्रमाणपत्र से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मोदी की तस्वीर कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों से हटाई गई हो। 2022 में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में जारी किए गए टीकाकरण प्रमाणपत्रों से भी मोदी की तस्वीर हटा दी गई। यह कार्रवाई उन राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा अनिवार्य थी।
May 1, 2024नई दिल्ली। चीन के गुआंगडोंग स्टेट में बड़ा हादसा हुआ है। एक हाईवे ढह जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे की वजह कई दिन से हो रही भारी बारिश बताई गई है। हादसा बुधवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि मीलोंग एक्सप्रेसवे का 17.9 मीटर (58 फीट) का हिस्सा टूटकर गिर गया। हालांकि हादसे के बारे में कोई प्रशासनिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, हाईवे गिरने के बाद नीचे पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर गैस रिसाव देखा गया है। कई जगह आग की लपटें और काला धुआं उठने की जानकारी भी सामने आई है। स्थानीय सरकार की ओर से मौके पर करीब 500 कर्मियों को राहत और बचाव कामों में लगाया गया है। शुरू में बताया गया था कि 19 लोग मरे हैं। 30 घायल हैं। लेकिन बाद में संख्या अधिक बताई गई। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि करीब 20 वाह सड़क के टूटे हिस्सों में क्षतिग्रस्त मिले हैं। कई कारों में आग भी लग गई। बता दें कि पिछले सप्ताह गुआंगडोंग में भी बाढ़ ने तबाही मचाई थी। जिसमें 4 लोगों की जान चली गई थी। करीब एक लाख 10 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। दर्जनों घर बर्बाद होने के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान सरकार ने किया था। कई फ्लाइटें या तो रद्द की गईं या कैंसिल। प्रांत में बारिश के कारण लगभग 140.6 मिलियन युआन यानी 19.4 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। प्रांतीय राजधानी गुआंगजौ में भी फैक्ट्री गिर गई थी। जिसमें 5 लोग मारे गए। 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि शहर में गोल्फ की गेंद के आकार के गोले गिरे। जिससे मकानों को क्षति पहुंची है।
May 1, 2024नई दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या का दावा किया जा रहा है। अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आने लगा था। गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत थे। गोल्डी बराड़ के खिलाफ नेताओं का धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग, कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को लेकर मामले दर्ज हैं। गुरलाल बराड़ जो गोल्डी बराड़ का चचेड़ा भाई था, उसकी हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा। कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्जर से जुड़ा था। केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था। गोल्डी बराड़ साल 2023 में कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान पर था। उसे हत्या, हत्या की साजिश, हथियार तस्करी के लिए पुलिस खोज रही थी।
May 1, 2024मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी अनुज थापन की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने बताया- कि अनुज ने हिरासत के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अनुज थापन को गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिंदगी भर जेल में रहने के डर से अनुज ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, हफ्तेभर पहले ही मुंबई पुलिस ने केस में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। इनमें सोनू सुभाष चंद्र (37 वर्षीय) और अनुज थापन (32) शामिल था। अनुज का संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था, वो ट्रक हेल्पर के तौर पर गैंग के लिए काम करता था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे। ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक, इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी।
May 1, 2024देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने उत्तराखण्ड के जलस्रोतों, धाराओं व नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी है।आज यहां उत्तराखण्ड में जलस्रोतों, धाराओं व नदियों के पुनर्जीवीकरण के सम्बन्ध में जिलों से एक्शन प्लान प्राप्त ना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी है। विषय की गम्भीरता को देखते हुए सीएस ने जिलाधिकारियों को इस कार्य हेतु जिलें में तत्काल एक पूर्णकालिक समर्पित जलागम नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को तत्काल तीन दिन के भीतर जिला स्तरीय एसएआरआरए की बैठक लेने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इस अभियान से प्रमुखता से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने अपर मुख्य सचिव वित्त को निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों जैसे मनेरगा, नाबार्ड, कैम्पा, पीएमकेएसवाई से जलस्रोतों व नदियों के पुनर्जीवीकरण हेतु फण्डिंग यूटिलाइजेशन के सम्बन्ध में बैठक करने हेतु पत्र जारी किया जाए। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को राज्य के जलस्रोतों, नदियों, सहायक नदियों, धाराओं के पुनर्जीवीकरण हेतु जिलावार योजना के स्थान पर भ्वसपेजपब ंदक प्दजमहतंजमक पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण अभियान 2024 के तहत विकासखंड स्तर पर बतपजपबंस जल स्रोतों के उपचार का लक्षयों में बताया गया है कि ब्तपजपबंस जल स्रोतों के चिन्हीकरण हेतु पेयजल विभाग एवं जल संस्थान द्वारा चिन्हित ऐसी पेयजल योजनाएं जिसमें जल का प्रवाह अत्यधिक कमी दृष्टिगत हो रही है, के उपचार की योजना निर्माण कर क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रांरभ की जा सकती है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव श्ौलेश बगौली सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।