उत्तराखंड स्विट्जरलैंड से भी सुंदरः धामी

0
275

राज्य में विकास की अपरमित संभावनाएं
लगातार विकास जारी, सभी का सहयोग जरूरी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। राज्य में विकास की अपरमित संभावनाएं है। उत्तराखंड स्विट्जरलैंड से भी अधिक सुंदर है परस्पर विकास और सहयोग से राज्य को अग्रणीय राज्य बनाया जा सकता है।
यह बात आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सेवक सदन में आयोजित एडवांटेज उत्तराखंड कार्यक्रम के दौरान कही गई। कृषि, हॉर्टिकल्चर और फूड प्रोसेसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी तथा मुख्य सचिव के अलावा अनेक उघमियों ने भी भाग लिया।
दीप प्रज्वलन के साथ शुरू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी हमारा राज्य महज 22 साल का है। इन 22 सालों में हमने बहुत कुछ किया है और बहुत कुछ सीखा तथा बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि राज्य निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। राज्य में लगातार कनेक्टिविटी और संचार सेवाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देहरादून से हरिद्वार का रास्ता तय करने में भी 3 घंटे लग जाते थे, अब 45 मिनट लगते हैं। एलिवेटेड रोड बनने से दून से दिल्ली का सफर ढाई—तीन घंटे का समय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली हमारे नजदीक है हमसे दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि और हॉर्टिकल्चर क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के उत्पादों को विदेशों तक पसंद किया जाता है। फूड प्रोसेसिंग के लिए प्रदेश में अच्छी संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि निवेश के लिए राज्य में न सिर्फ अनुकूल माहौल है और सरकार का पूरा सहयोग है अपितु सुंदरता के लिहाज से उत्तराखंड स्वीटजरलैंड से भी सुंदर है। उन्होंने कहा कि राज्य तमाम क्षेत्रों में जिस गति से आगे बढ़ रहा है वह बहुत जल्द ही देश के उन प्रदेशों में शामिल हो जाएगा जो अग्रणीय राज्यों की श्रेणी में आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here