इजराइल में मिला 5 लाख साल पुराना हाथी दांत!

0
341

नई दिल्ली। इजराइल में 5 लाख साल पुराने हठी के दांत की खोज की गयी है। वहीं इस खबर के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हर तरफ तलहका मच गया है। क्योंकि लोगों का इस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल हो रहा है, दरअसल लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा क्या ये वाकई में सच है। डीडब्ल्यू की खबर के मुताबिक शोधकर्ताओं विलुप्त हो चुके एक हाथी का दांत मिला है जोकि लगभग 5 लाख साल पुराना बताया जा रहा है। मिले दांत की लम्बाई 2.6 मीटर (8.5 फुट) और वजन 150 किलो (330 पाउंड) है। प्राचीन हाथियों पर पढ़ाई कर रहे जीवविज्ञानी ईटन मोर ने इसे खोजा था। लेकिन जब पुरातत्विदों ने इस हाथी दांत को धरती से खोद कर निकाला तो उनके पास कोई शब्द नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि जिस हाथी का यह दांत है वह दैत्याकार रहा होगा। आज के अफ्रीकी हाथियों से उसका आकार दोगुना रहा होगा। अफ्रीकी हाथी पृथ्वी पर सबसे बड़े भूमि स्तनधारी हैं। ये हाथी दांत एकदम सीधा है। वैज्ञानिक मानते हैं कि 4 लाख साल पहले खत्म होने से पहले हाथी यूरोप और मध्य पूर्व में अन्य स्तनधारियों के साथ घूमते थे। दांत खोजने वाले ईटन कहते हैं, ‘मैंने इसे जमीन से थोड़ा बाहर निकले हुए देखा था, ये किसी बड़े जानवर की हड्डी जैसा लग रहा था।’
ईटन मोर ने आगे बताया जब मैंने इसे करीब से देखा तो मुझे अहसास हुआ कि यह कुछ अलग है, जिसके बाद मैंने इसके बारे में तुरंत रिपोर्ट किया।’ इज़राइल एंटिक्विटीज़ अथॉरिटी की ओर से कहा गया, ‘वैज्ञानिक शुरुआत में इस खोज को लेकर अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर सके।’ इज़राइल एंटिक्विटीज़ अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि की है कि ये देश और आसपास के रीजन में पाया गया अब तक का सबसे बड़ा पूर्ण हाथी दांत है। इस साइट से चकमक पत्थर के औजारों के साथ-साथ हाथी समेत अन्य जानवरों की हड्डी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here