हर घर तिरंगा अभियान को हरी झंडी

0
249

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा भारत जोड़ो अभियान के साथ शुरू होगी

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जाने वाली हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी में एक जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई गई। गांधी पार्क से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि उनके बचपन की यादों को ताजा कर दिया। जब वह सुबह जल्दी तैयार होकर प्रभात फेरियों में भाग लेने जाते थे। उन्होंने कहा कि आजादी का यह एहसास हमेशा बना रहना चाहिए और देश भक्ति का वह बचपन वाला जज्बा और जोश हमेशा बना रहना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम एक नया उत्तराखंड और नया भारत बना रहे हैं। एक ऐसा शक्तिशाली भारत एक ऐसा समृद्ध भारत जहां राष्ट्रीय एकता और अखंडता सर्वाेपरि हो।
रैली में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित तमाम बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा की देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर उत्सव मना रहा है। इस उत्सव में सभी को भाग लेने की जरूरत है उन्होंने कहा कि भारत अब एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर आया है। आने वाला समय भारत के विकास का समय है आजादी के अमृत काल में सभी देशवासियों को एकजुट होकर विकास में जुटने की जरूरत है। रैली में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के महोत्सव के दौरान उत्तराखंड के सभी घरों पर तिरंगा फहराएगा। यह रैली गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर होती हुई फिर गांधी पार्क लौट कर आई जहां इसका समापन हुआ।
उधर विपक्षी दल काग्रेस द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव और तिरंगा यात्रा अपने ढंग से निकाली जा रही है। काग्रेस द्वारा इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया गया है। कांग्रेस ने अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिलों के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। हर एक नेता के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। उत्तराखंड में इसकी कमान करन माहरा संभाल रहे हैं तथा यूपी में प्रियंका गांधी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here