Home News Posts युवकों ने कुत्ते को स्कूटी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा, मौत

युवकों ने कुत्ते को स्कूटी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा, मौत

0
841

जयपुर। राजस्थान के अजमेर में कुत्ते के साथ क्रूरता किए जाने का एक मामला सामने आया है, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन युवक एक निरीह कुत्ते को स्कूटी से बाँधकर घसीटते नज़र आ रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि एक स्कूटर पर तीन युवक बैठे हुए हैं और तार के सहारे एक कुत्ते को स्कूटी से बाँधकर पूरे गाँव में घसीट रहे हैं। वहीं, इस बर्बरता को देखकर लोग हँस रहे हैं और कोई भी उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठा रहा है। इस तरह घसीटे जाने के बाद कुत्ते की तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। वीडियो में सुना जा सकता है कि कोई कह रहा है कि, ‘इसरार ने कुत्ते को मारा है।’ गेगल थाना अधिकारी नंदू सिंह ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो गुड्डा गाँव का है। इस मामले में इसरार अली, कालू और स्कूटी मालिक सोहेल उर्फ शाहिल खान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और शांति भंग करने को लेकर प्राथमिकी की गई और बाद में तीनों को अरेस्ट कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here