Home News Posts उत्तराखंड 50 मजदूरों का रेस्क्यू, 5 लापता

50 मजदूरों का रेस्क्यू, 5 लापता

0
574

  • युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी
  • लापता पांच लोगों की तलाश जारी
  • केंद्र का मिला भरपूर सहयोगः धामी
  • घटनास्थल जाकर खुद लिया जायजा

चमोली/देहरादून। चमोली के माणा में बीते कल एवलांच की चपेट में आये 55 मजदूर में से अधिकांश को रेस्क्यू किया जा चुका है, लेकिन पांच अभी भी लापता है जिनका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्हें तलाशने के लिए अभी भी युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। जिसमें वायु सेवा के जवान तथा हेलीकॉप्टरों से लेकर आइटीबीपी एनडीआरएफ व बीआरओ के जवान जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह हालात का जायजा लेने घटनास्थल तक पहुंचे जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए मजदूरों और रेस्क्यू में जुटे लोगों से हालात की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया तथा रेस्क्यू अभियान में जुटे वायु सेना के जवानों से भी स्थिति का जायजा लिया तथा उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इसके उपरांत वह जोशीमठ ज्योर्तिपीठ पीठ पहुंचे और इस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल भी जाना। उल्लेखनीय है जोशीमठ के सैन्य अस्पताल में 14 घायलों का इलाज किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून वापस लौटकर यहां अधिकारियों की एक बैठक ली तथा पूरे घटनाक्रम पर विचार मंथन किया। मुख्यमंत्री आपदा नियंत्रण से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइड पर 55 बीआरओ के मजदूर घटना के समय मौजूद थे, जिनमें से 33 को बीते कल देर शाम तक रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि आज सुबह चलाये गये अभियान में 17 अन्य मजदूरों का रेस्क्यू किया गया तथा अब तक कुल 50 लोगों को रेस्क्यू किया जा सका है तथा पांच के आसपास लोग अभी लापता है जिनका पता लगाया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य में 200 से अधिक लोग व अधिकारियों की टीमें जुटी हुई है।
उन्होंने कहा कि माणा से सभी घायलों को जोशीमठ लाया जा रहा है जहां से गंभीर रूप से घायलों को एम्स लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार की इस रेस्क्यू कार्य में भरपूर मदद मिल रही है। गृह मंत्रालय तथा पीएमओ लगातार संपर्क में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लापता लोगों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व भारी बर्फबारी के कारण इसमें थोड़ी बाधा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 10—12 फीट तक बर्फ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 50 ब्लॉक में बिजली आपूर्ति व संचार सेवा प्रभावित हुई जिसे दुरस्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here