Home News Posts उत्तराखंड बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय मासूम की मौत

बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय मासूम की मौत

0
20

नैनीताल। हल्द्वानी मार्ग पर रानी बाग के समीप आज सुबह एक सड़क हादसे ने राहगीरों को झकझोर कर रख दिया। सड़क पार कर रही लगभग 5 वर्ष की मासूम की उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय रुद्रपुर डिपो की बस ने बच्ची को सामने से टक्कर के मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के चलते कनक के साथ चल रहे दो बच्चे बाल—बाल बच गए। बताया जा रहा है कि राहगीरों के गुस्से के कारण मौके पर तनाव हो गया और लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। जिस कारण कई किलोमीटर तक जाम लग गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी समय लग गया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here