Home News Posts 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

0
552

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पर्वतीय क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक कार 40 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और एक नौ साल का बच्चा घायल हुआ है। अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले अयप्पा के 10 भक्त दर्शन के बाद घर जा रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। केवी मुरलीधरन, जिला कलेक्टर, थेनी ने कहा, ‘8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।’ इस हादसे में एक 9 साल का बच्चा भी घायल हुआ है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here