Home News Posts उत्तराखंड आपदा मित्र पर फायरिंग मामले में 4 लोग गिरफ्तार

आपदा मित्र पर फायरिंग मामले में 4 लोग गिरफ्तार

0
474
  • घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व तमंचा बरामद
  • पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए गलतफहमी में किया था अटैक

हरिद्वार। आपदा मित्र पर हुई फायरिंग प्रकरण मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व तमंचा बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी द्वारा अपने पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए गलतफहमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
जानकारी के अनुसार बीती 2 अगस्त की रात लगभग 11 बजे आपदा मित्र शिवम पुत्र पुष्पेंद्र निवासी सज्जनपुर थाना श्यामपुर हाल निवासी शनिचौक विकास कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को रात ड्यूटी जाते हुए गावं से बाहर सुनसान रास्ते पर रोककर 3—4 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से उनके साथ मारपीट कर उनके पेट पर गोली मार दी तथा उसे मरा समझ कर मौके से फरार हो गये थे। मामले में पुलिस ने घायल हुए आपदा मित्र की पत्नी की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।
पूछताछ में पीडित शिवम उपरोक्त द्वारा अपने साथ किसी की कोई रंजिश होने से इन्कार किया तथा न ही घटना के बाद पीडित से कोई लूटपाट की गयी थी। जिस कारण पुलिस ने अन्य कारणों की जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत केे बाद बीती रात ग्राम बिशनपुर कुण्डी पथरी के दो व्यक्तियों नितिश पुत्र तेलूराम एवं विक्की पुत्र पिन्टूराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में नीतिश ने बताया कि उनके गावं के पुरुषोत्तम से उनकी एक जमीन को लेकर रंजिश चल रही है, पुरुषोत्तम द्वारा जून 2025 में अपने साथियों के साथ उनके घेर में घुसकर उनके पिताजी तेलूराम व माताजी के साथ लाठी डण्डे से मारपीट की थी, जिससे मैं बहुत आहत हुआ था। नितीश द्वारा बताया कि अपने माता पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए उसने अपने चाचा के लडके विक्की पुत्र पिन्टुराम, विशाल पुत्र सत्यपाल तथा अपनी बुआ के लडके शुभम पुत्र शीशपाल का साथ मिलकर पुरुषोत्तम को जान से मारने की योजना बनाई। जिसके चलते 2 अगस्त की रात उसे जानकारी मिली कि पुरुषोत्तम बाइक से कटारपुर चौक से गावं की तरफ आने वाला है। जिस पर वह ग्राम कटारपुर से बिशनपुर कुण्डी के पास सुनसान सडक पर उसका इन्तजार करने लगे। रात 10.30 बजे लगभग जब आपदा मित्र शिवम कटारपुर की तरफ से ग्राम बिशनपुर कुण्डी की तरफ आया तो रैकी करने वाले विशाल को उसकी कद काठी पुरुषोत्तम की तरह लगने के कारण उसने पुरुषोत्तम के आने की जानकारी नितीश व उसके साथियों को दी जिसके बाद नजदीक आने पर आरोपियोंं द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। परन्तु आपदा मित्र का चेहरा नजदीक से देखने के बाद मौके से तुरन्त भाग गये। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों विशाल पुत्र सत्यपाल एवं शिवम पुत्र शीशपाल को भी कटारपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here