Home News Posts उत्तराखंड ड्रिंक एंड ड्राइव में 21 लोग गिरफ्तार!

ड्रिंक एंड ड्राइव में 21 लोग गिरफ्तार!

0
30
  • यातायात नियमों के उल्लघंन पर 55 वाहनों को किया सीज

देहरादून। पुलिस ने रात्रि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार कर ड्रिंक एंड ड्राइव व यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 55 वाहनों को सीज किया।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने—अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ—साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग—अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग—अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 21 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 34 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 53 वाहन चालको के एमवी एक्ट में चालान कर 32500 रूपये का जुर्माना किया गया तथा 47 वाहनों के कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 700 से अधिक वाहनों को चैक किया गया तथा 900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 57 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया तथा चेकिंग के दौरान 84 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 21750 रूपये का जुर्माना किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here