Home News Posts उत्तराखंड एंबुलेंस में कर रहा था नशा तस्करी, 90 किलो गांजे सहित गिरफ्तार

एंबुलेंस में कर रहा था नशा तस्करी, 90 किलो गांजे सहित गिरफ्तार

0
27

पौड़ी। राज्य में नशा तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए नये—नये प्रयोग किये जा रहे है। इस क्रम में एक नया मामला श्रीनगर क्षेत्र में सामने आया है। यहंा एंबूलेंस की आड़ में नशा तस्कर द्वारा एम्बूलेंस के अन्दर मरीज की जगह गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से 90 किलो गांजा बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज आवास विकास ग्राउंड के पास नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस को रोककर जांच की गई तो पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान 9 कटृे बरामद हुए। जिनमें गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजे का कुल वजन करीब 90 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी है। मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक रविंद्र सिंह बिष्ट (45) निवासी चौरास, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रुद्रप्रयाग से कम कीमत पर गांजा खरीदकर श्रीनगर में अधिक दाम पर बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। ऐसे में पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है।गांजा बरामद होने के बाद कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही पुलिस ने एंबूलेंस को भी सीज कर दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप आरोपी को किसने उपलब्ध कराई थी और इसे श्रीनगर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस संभावित सप्लायर और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here