16 युवकों ने सरेआम फिल्मी अंदाज में किया लड़की को किडनैप

0
358


आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में बेखौफ दबंग युवक नाबालिग लड़की के घर में दीवार फांदकर घुस गए। इसके बाद फिल्मी अंदाज में चिल्लाते हुए लड़की को सरेआम अगवा कर ले गए। इस दौरान लड़की के घर के बाहर तमाम लोग इकट्ठे हो गए। मगर, किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, तो कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। घटना आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां नाबालिग लड़की के घर में एक के बाद 16 युवक दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में घुसे और नाबालिग लड़की को युवक जबरन अपने साथ ले गए। लड़की के परिजनों का कहना है कि उनके घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान करीब दर्जनभर से ज्यादा युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट की और 17 वर्षीय बेटी को जबरन घर से उठा ले गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर बताया कि लड़की का युवक से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। परिजन लड़की के साथ मारपीट कर रहे थे। जानकारी होने पर युवक अपने भाई और दोस्तों के साथ उसके घर में घुस गया। लड़की को वहां से ले आया और थाने पहुंच गया। थाने में लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here