Home News Posts कटरा के पास बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों...

कटरा के पास बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 55 घायल

0
553


जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कटरा के पास हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह अमृतसर के कटरा जा रही यात्री बस झज्जर-कोटली पुल के पास पुल से नीचे खाई में गिर गई।
यह जगह कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। इस हादसे में 55 से ज्यादा लोग घायल हो गये, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि सभी लोगों को निकाल लिया गया है और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बस में निर्धारित सीमा से ज्यादा यात्री सवार थे और इस बारे में जांच की जाएगी।
मौके पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीमों ने राहत एव बचाव कार्य शुरु करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर बचाव एवं राहत का काम चल रहा है। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के एसिस्टेंट कमांडेट अशोक चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलते ही एंबुलेंस पहुंच गई थी। इनके मुताबिक बस में बिहार के लोग सवार थे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here