काबुल। अफगानिस्तान के तमाम बड़े शहरों पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान के आतंकी राजधानी काबुल में भी घुस गए हैं। तालिबान के अधिकारियों ने दावा किया है कि वो अगले दो घंटे में काबुल पर भी कब्जा कर लेंगे। समाचार एजेंसी एफपी के मुताबिक काबुल के स्थानीय लोगों ने भी तालिबानियों के वहां पहुंचने की पुष्टि कर दी है। इससे पहले अफगानिस्तान के एक सांसद और तालिबान ने कहा कि चरमपंथियों ने काबुल से महज कुछ दूर पश्चिम में स्थित एक प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है। काबुल में फिलहाल कोई हिंसा नहीं हो रही है। तालिबान के आतंकी बड़े आराम से शहर के अंदर घुस गए हैं। उन्हें रोकने की कोई कोशिश नही की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने अपने लड़ाकों को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हिंसा नहीं करने का आदेश दिया है। साथ लोगों को वहां से हटने की भी इजाजत दी जा रही है।इस बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर अभी-अभी एक पोस्ट डाला गया है। ये पोस्ट पश्तो में लिखा है। इसमें कहा गया है कि काबुल में छिटपुट गोलीबारी हुई है। काबुल पर हमला नहीं हुआ है, देश की सुरक्षा और रक्षा बल शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।’समाचर एजेंसी रॉयटर्स ने नाटो के एक अधिकारी के हवाला से कहा है कि यूरोपीय संघ के कई कर्मचारियों को काबुल में एक अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। समाचार एजेंसी का ये भी कहना है कि एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि 50 से कम अमेरिकी दूतावास के अधिकारी वहां रुकेंगे। इसके अलाव एक कोर टीम अब काबुल हवाई अड्डे से काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here