Home News Posts फिलीपींस में हवा में टकराए दो वायु सेना विमान, 4 पायलटों की...

फिलीपींस में हवा में टकराए दो वायु सेना विमान, 4 पायलटों की मौत

0
17


नई दिल्ली। फिलीपींस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वायुसेना बेसकैंप में ट्रेनिंग के दौरान दो वायु सेना के विमान आपस में टकरा गए है, जिसमें 4 पायलटों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान फिलीपीन वायु सेना के दो विमान आपस में टकरा गए, जिससे चार पायलटों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों विमान हवा में ही टकरा गए थे। वे एयर बेस के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए। फिलहाल, 4 पायलटों की मौत के अलावा किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलीपीन वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया है। इससे पहले इस साल मई में, उत्तरी फिलीपीन के पहाड़ी इलाके में एक और SF-260 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलटों की जान चली गई थी। PAF के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर को लगभग 3:51 बजे हुई। दोनों विमान फर्नांडो एयर बेस के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हुए। फिलीपींन वायु सेना ने चार पायलटों की मौत पर दुख जताया और कहा कि दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर, जांच पूरी होने तक SF-260 विमानों के पूरे बेड़े को उड़ान भरने से रोक (ग्राउंड) दिया गया है।
फिलीपीन वायु सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया, “फिलीपीन वायु सेना (PAF) अपने चार पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त करती है। ये पायलट 23 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3:51 बजे फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारे गए। दोनों विमान एयर बेस परिसर के भीतर ही गिरे। किसी अन्य के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।” इसमें आगे कहा गया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी SF-260 विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। PAF ने कहा कि वे अपने शहीद पायलटों की सेवा और बलिदान का सम्मान करते है और परिवार से संपर्क में है। उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने पायलटों की जानकारी नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here