Home News Posts उत्तराखंड दो आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर हुई सुनवाई

दो आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर हुई सुनवाई

0
22

नैनीताल। हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
मामले में केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि वह भी केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के आदेश को चुनौती देने के लिए याचिका दायर करने जा रही है। केंद्र ने अनुरोध किया कि केंद्र और राज्य सरकार की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाए। इस पर हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को एक साथ सुनने के लिए 10 दिन बाद की तिथि निर्धारित की है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से यह भी पूछा कि इस रैंक के कितने पद प्रतिनियुक्ति के लिए निर्धारित हैं और कितने पद राज्य सरकार के अधीन स्थायी रूप से हैं। जवाब में बताया गया कि ऐसे 16 पद हैं, जिन पर अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्र में भेजा जा सकता है। शेष पद राज्य सरकार के अधीन हैं। मामले के अनुसार, 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन भारत—तिब्बत सीमा पुलिस में उप महानिरीक्षक और 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल में प्रतिनियुक्ति दी गई थी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 5 मार्च 2026 को आदेश जारी किए गए थे। इसके अगले दिन यानी 6 मार्च 2026 को उत्तराखंड सरकार ने दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। अधिकारियों ने राज्य सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here