Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh केंद्रीय मंत्री के घर में गोली लगने से युवक की मौत

केंद्रीय मंत्री के घर में गोली लगने से युवक की मौत

0
865


लखनऊ। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया का है। शुक्रवार की तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here